Four-Day Satsang Samagam at Chitrakoot Concluded Successfully
By the grace and blessings of Lord Ram and our revered Gurus, a four-day Satsang gathering held from April 11 to 14, 2026, at Chitrakoot Dham was completed joyfully and without any obstacles.
A large number of devotees (spiritual seekers) traveled from many different places to Chitrakoot to participate in the spiritual sessions and visit the nearby holy sites. Despite a few minor inconveniences, their happiness and satisfaction were clearly visible in their expressions and conversations.
April 11, 2026
On the evening of April 11, भक्तिमय गायन (bhajan-kirtan) was held from 4:30 to 6:00 PM, which everyone thoroughly enjoyed. From 6:00 PM that evening until 6:00 AM the next morning, a continuous chanting of राम-नाम (Akhand Jap Yagya) took place, in which nearly all devotees participated with full dedication for several hours even outside their allocated jaap slots.
April 12, 2026 - April 14 ,2026
On April 12, from 8:00 to 9:30 AM, devotees benefited from the recitation of Shri Amritvaniji, highly energetic bhajan-kirtan, and deeply meaningful Maharaj Shri’s pravachan. The core message was: just as Hanuman Ji succeeded in finding Mother Sita through devoted chanting of राम-नाम, every devotee must similarly focus their mind on राम-नाम to succeed in all good deeds — and only then will one attain the mother of all devotion (true Bhakti).
From April 12 to 14, 21 back to back recitations of Shri Sundarkand were performed as a Knowledge Yagya (Gyan Yagya). The powerful positive spiritual vibrations filled the entire atmosphere. Many devotees made a sincere effort to understand the deep spiritual messages within each verse, experience their essence, and absorb them into their hearts. There was an endless outpouring of joy and bliss.
April 14, 2026
On April 14, the Sundarkand Gyan Yagya was concluded with Maharajji’s apt dhun to the occasion राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की. This was followed by another Amritvani Satsang, bhajan-kirtan from 9:30 to 11:00 AM. At the end, parampujya Maharaj Ji gave the message that, just as Maa Sita remained strengthened through her devotion, all seekers should also strengthen their spiritual practice through regular chanting of राम-नाम.
Naam Deeksha - 14 April, 2026 at Chitrakoot
At 12:10 PM, a Nam Diksha (initiation) ceremony took place, in which 96 new devotees — 45 women and 51 men — were formally initiated and welcomed into the spiritual family of Shri Ram Sharnam. Heartiest congratulations and best wishes to all of them!
The collective merit of this four-day gathering was humbly offered at the feet of Prabhu Ram and our revered Gurujans, with a selfless prayer for world peace, the spread of राम-नाम, and the welfare of all humanity. The event concluded with an apology for any shortcomings and heartfelt thanks to Shri Sadguru Seva Trust (Janakikund) and Shri Swami Satyanand Dharmarth Trust (Delhi), along with all others involved.
Finally, as the devotees departed from Chitrakootdham, their heartfelt wish was:
“May Prabhu Ram and the revered Gurus soon create the occasion for such a blessed gathering at a new place.”
बार बार मिले राम, मेला सजना दा 🙏
चित्रकूट धाम में चार दिवसीय सत्संग समागम सानन्द, निर्विघ्न सम्पन्न
परमात्मा श्री राम एवं परम पूजनीय गुरुजनों की अहैतुकी कृपा, आशीर्वाद एवं सतत् सूक्ष्म सान्निध्य में
चित्रकूट धाम में 11 से 14 अप्रैल 2026 तक चार दिवसीय सत्संग समागम, पूरे भावचाव के साथ सानन्द , निर्विघ्न संपन्न हुआ।
अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में साधक भाई बहिनों ने चित्रकूट पधार कर सत्संग व तीर्थ दर्शन का भरपूर लाभ लिया। (छोटी मोटी असुविधाओं को अनदेखा करते हुए,) इसका विपुल संतोष और आनन्द उनके हावभाव और चर्चाओं में स्पष्ट झलकता रहा।
11 अप्रैल 2026
11 अप्रैल की शाम को 4.30 बजे से 6.00 बजे तक भजन कीर्तन की बैठक में सभी ने जी भर कर आनन्द लिया। उस दिन शाम 6.00 बजे से अगले दिन सुबह 6.00 बजे तक राम नाम के अखण्ड जप यज्ञ की साधना में भी प्रायः सभी साधक भाई बहिनों ने पूरे मनोयोग से कई – कई घंटों तक जप साधना की। 12 अप्रैल को सुबह 8.00 बजे से 9.30 बजे तक श्री अमृतवाणी जी के पावन पाठ, भजन कीर्तन और अविस्मरणीय सुंदर प्रवचनों के गूढ़ संदेश से सभी लाभान्वित हुए। पूज्य श्री का संकेत था कि जिस प्रकार राम नाम की अनन्य साधना के सुफल स्वरूप महावीर हनुमान जी महाराज माँ सीता की खोज करने में सफल हुए ऐसे ही हरेक सत्कार्य में सफल होने के लिए साधकों को भी राम नाम की साधना में मन को एकाग्र करना चाहिए। तभी तो भक्ति रुपी माँ की प्राप्ति होगी ।
12 अप्रैल 2026 - 14 अप्रैल 2026
उसके बाद 12 से 14 अप्रैल तक श्री सुंदरकाण्ड जी की 21 आवृत्तियों के अखण्ड पाठ रूपी ज्ञान यज्ञ की प्रबल सकारात्मक – आध्यात्मिक तरंगें पूरे वातावरण को तरंगित करती रहीं। इस ज्ञान यज्ञ में श्री सुन्दरकाण्ड जी की बार – बार गाई गई आवृत्तियों में विभिन्न पदों में समाहित आध्यात्मिक संदेशों को समझने, उनके अंदर झांककर उनकी रसानुभूति लेने का प्रयास करते हुए अनेक जनों ने उन्हें हृदयंगम करने का अद्वितीय लाभ भी लिया।
आनन्द रस की अकूत बरसात होती रही।
14 अप्रैल 2026
14 अप्रैल को सुंदरकांड ज्ञान यज्ञ का समापन महाराज जी की अवसर के अनुरूप धुन “राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की” के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रातः 9:30 से 11:00 बजे तक अमृतवाणी सत्संग एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। अंत में परमपूज्य महाराज जी ने संदेश दिया कि जैसे माता सीता अपनी भक्ति के माध्यम से सदैव दृढ़ बनी रहीं, उसी प्रकार सभी साधकों को भी नियमित राम-नाम जप के द्वारा अपनी साधना को सुदृढ़ करना चाहिए।
नाम दीक्षा – 14 अप्रैल, 2026, चित्रकूट
दोपहर 12:10 बजे नाम दीक्षा समारोह आयोजित किया गया, 45 देवियों व 51 पुरुष (कुल 96 नवीन साधकों) ने नाम दीक्षा ग्रहण कर परम पूजनीय गुरुजनों के महानतम कुल श्रीरामशरणम् परिवार में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त किया।
सभी को बहुत बहुत बधाइयाँ! हार्दिक शुभकामनाएँ!!
चार दिवसीय सत्संग समागम के पुण्य व सुफल को विश्व शांति, राम नाम के विस्तार एवं मानव कल्याण हेतु निष्काम प्रार्थना के साथ परमात्मा श्री राम व परम पूजनीय गुरुजनों के श्री चरणों में समर्पित किया गया । त्रुटियों के लिए क्षमा याचना करने व श्री सद्गुरु सेवा ट्रस्ट , जानकीकुण्ड एवं श्री स्वामी सत्यानन्द धर्मार्थ ट्रस्ट दिल्ली सहित सभी का धन्यवाद करने के साथ इस दिव्य आयोजन की पूर्ति हुई।
अंत में —
चित्रकूट धाम से विदा होते समय साधकों का यह भाव भी था कि रामजी और परम पूजनीय गुरुजन, जल्दी ही किसी नये स्थान पर, ऐसे भावपूर्ण आयोजन का सुयोग बनायें।
बार बार मिले राम, मेला सजना दा 🙏
PDF डाउनलोड करें – यहाँ हुए सत्संग, जाप, पाठ और इसके सुफल के समर्पण की प्रार्थना







